रामलीला कमेटी द्वारा महाकाली मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में रावण कुंभकरण संवाद कुंभकरण विभीषण संवाद कुंभकरण का मारा जाना लक्ष्मण मेघनाथ संवाद

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट। श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी द्वारा महाकाली मंदिर परिसर में चल रही रामलीला के अंतिम दिवस पर रावण कुंभकरण संवाद कुंभकरण विभीषण संवाद कुंभकरण का मारा जाना लक्ष्मण मेघनाथ संवाद लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ का वध सुलोचना का सती होना रावण वध तथा सीता राम मिलन तक के दृश्यों का मंचन किया गया आज भरत मिलन का कार्यक्रम संपन्न होगा इससे पूर्व नगर में रामलीला कमेटी एवं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा भव्य झांकी निकाली गयी।

कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल ने सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया ।
रामलीला समापन अवसर पर महाकाली रामलीला कमेटी एवं स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा नगर में जीआईसी से कुंन्जनपुर तक भव्य शोभायात्रा निकाली इस अवसर पर विद्यालय बच्चों वाला लखिया भूत राज जात यात्रा की झलकियां दिखाई दी।

