महाविद्यालय के बी एड विभाग में योग एवं फिटनेस शिविर का आगाज।
महाविद्यालय के बी एड विभाग में योग एवं फिटनेस शिविर का आगाज……

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग, बी एड विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग एवं फिटनेस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ सी डी सूंठा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि इस शिविर में बढ़-चढ़कर कर प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन में आत्मसात कर असाधारण चीजों की प्राप्ति संभव है। यही आत्मा से परमात्मा तक पहुंचाने का एकमात्र जरिया है। यह शिविर बी एड खेल विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग तथा भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (पेफी) द्वारा संयुक्त रुप से डॉ योगेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ध्यान, प्राणायाम सहित अनेक आसनों की क्रियाएं कराई गयीं। जिसके तहत योग तथा फिटनेस के कौशल एवं आसनों को कराने के फायदे आदि के बारे में प्रतिदिन विस्तार से बताया जायेगा एवं क्रियाओं को कराया जाएगा। इस अवसर पर बी एड विभाग के समस्त प्राध्यापकों सहित डॉ जे एन पन्त, डॉ धीरज खाती, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ लीलाधर मिश्र, मनोज कुमार, कौशल उप्रेती, हरिश जोशी एवं समस्त छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

