तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल महांकुभ शुरू।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग – युवा कल्याण विभाग के द्वारा ब्लाक तीन दिवसीय खेल महांकुभ महाविद्यालय के खेल मैदान में शुरू हो गया है प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक मीना गंगोला ने किया और कहा की खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करने की अपील की सरकार के द्वारा खेल प्रतिभागियों को दी जा सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने कहा खेल में हमेशा प्रतिभाग करना चाहिए खेल में हार जीत नही देखते हुए प्रतिभा करना ही खेल की पहचान है खेल को हमेशा अनुशासन में रहकर खेल चाहिए।

400मीटर दौड में दीपक भंडारी प्रथम, नरेंद्र भंडारी द्वितीय, गौरव तृतीय बालिका वर्ग में बबीता पाठक प्रथम, मनीषा बोरा द्वितीय , सपना तृतीय और 1500मीटर दौड बालक वर्ग सूरज प्रथम, प्रवीण खाती द्वितीय, योगेश कुमार तृतीय और बालिका वर्ग रिया अंडोला प्रथम, निकिता कार्की, तनुजा अस्वाल तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरीत किये ।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक, विधायक प्रतिनिधि त्रिलोक खाती, खंड शिक्षा अधिकारी तरूण पंत, सभासद नीरू कार्की, खंड विकास अधिकारी जगदीश टम्टा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक मेहता, प्रदीप महरा, गोविंद भंडारी,गंभीर बोहरा, महेंद्र धानिक, विनोद मेहरा, नीतू रौतेला,भारती भंडारी, मनोहर खाती, दीपक दशौनी दीप पांडे, रेखा भंडारी, धीरज जोशी सहित आदि मौजूद थे।


