सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में हजारों की संख्या में बाढ़ पीड़ित लोग जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया, एसडीएम प्रत्युष सिंह को बाढ़ पीड़ितों ने मांग पत्र दिया और एसडीएम ने पूर्ण आश्वासन दिया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
रुद्रपुर में आई आपदा को देखते हुए विधानसभा से समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में हजारों की संख्या में बाढ़ पीड़ित लोग जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया और एसडीएम प्रत्युष सिंह को बाढ़ पीड़ितों की मांग पत्र दिया और एसडीएम ने पूर्ण आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगे सरकार के सामने प्रबल तरीके से रखी जाएगी। बारिश,प्रलय के कारण आई भीषण जल आपदा से रुद्रपुर के किसानों की समस्त फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो गयी है तथा विशेष रूप से रुद्रपुर के जगतपुरा, रविंद्रनगर, संजय नगर खेड़ा,रम्पुरा रुद्रपुर विधानसभा आदि क्षेत्रों में भीषण जल आपदा से हुई क्षति से बहुत से परिवार प्रभावित हुये है जिससे हज़ारो परिवारों के सामने जीवन यापन करने के लिये कुछ भी शेष नही बचा है जिससे उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्तपन्न हो गयी है एवं सैकड़ो पालतू जानवरों, पशुओं की मौत हो चुकी है,सैकड़ो परिवारों के मकान ढह गये है,बहुत से व्यापारियों का समस्त सामान पानी भरा होने से नष्ट हो गया है तथा बहुत से निर्धन परिवारों का पुत्री के विवाह के लिये खून पसीने के कमाई से वर्षो से जमा पूंजी भी इस भीषण जल आपदा में समस्त दान-दहेज भी नष्ट हो गया तथा पानी के बहाव में समस्त दान दहेज बह गया गया है जिससे निर्धन परिवारजनो के सामने मुसीबतो का पहाड़ सा टूट पड़ा है कि भविष्य में अब वो अपनी पुत्री का विवाह कैसे सम्पन्न करा पायेंगे ऐसी स्थिति में प्रशासन से आपदा से प्रभावित पीड़ित परिवारजन निम्लिखित निवेदन करते है :-
1:- प्रशासन द्वारा तत्काल सर्वे कर भीषण जल आपदा से प्रभावित प्रत्येक पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान करते हुये 2,00,000/-(दो लाख रुपये) प्रत्येक परिवारों को प्रदान किया जाये जिससे वो दयनीय स्थिति से उभरकर पुनः सामान्य जीवन यापन कर सके |
2:-उत्तराखंड सरकार द्वारा व्यापारियों को राहत प्रदान करते हेतु बैंक ऋण के लिये सरल नीति बनाते हुये बैंक लोन की उचित व्यवस्था की जाये जिससे प्रत्येक आपदा से प्रभावित व्यापारी पुनः अपना व्यापार प्रारम्भ कर अपना जीवन यापन कर सके |
3: इस समय विवाह का सत्र चल रहा है जिन परिवारों के घर मे कन्याओं का विवाह है उनका इस भीषण जल आपदा में कन्याओं के विवाह के लिये जीवन भर मेहनत की कमाई से रखी समस्त जमा पूंजी तथा दान-दहेज सामग्री नष्ट हो गया है जिससे निर्धन परिवारों के ऊपर दुःखो का पहाड़ टूट गया है उनके सामने अपनी पुत्री का विवाह कैसे संपन्न करायेगे यह प्रश्न चिन्ह उत्तपन्न हो गया है इसीलिए प्रशासन को इस और अपना विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कर भीषण जल आपदा से प्रभावित निर्धन परिवारों के कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किया जाये जिससे निर्धन परिवारों के कन्याओं के विवाह में कोई बाधा उत्तपन्न न हो |
4:- किसानों को भीषण जल आपदा से नष्ट फसल की प्रशासन द्वारा सर्वे करवाकर नुकसान की भरपाई हेतु तत्काल राहत प्रदान करते हुये किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाये |
5:-केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाये जिससे केंद्र सरकार द्वारा समस्त योजनाओं का लाभ आपदा से प्रभावित पीडित परिवारों को मिल सके |
अतः महोदय से निवेदन तथा आशा है कि आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान हेतु तत्काल उपरोक्त विषयो पर संज्ञान लेते हुये पीडित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा तथा उपरोक्त विषयो का शीघ्र निराकरण सम्भव को सकेगा जिससे आपदा से प्रभावित पीड़ित परिवार भविष्य में दयनीय स्थिति से उभरकर अपना सामान्य जीवन यापन कर सकेंगे तथा प्रशासन को इस ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराना चाहते है की उपरोक्त मांगो को आने वाले 10 दिनों मे यदि पूर्ण नही किया जाता है तथा इस पर कोई उचित कार्यवाही नही की जाती जीहै तो आपदा से प्रभावित पीड़ित परिवार क्रमिक अनशन को विवश होंगे और उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी
ज्ञापन देने में उपस्थित समाजसेवी सुब्रत विश्वास, परितोष विश्वास, विशाल सील ,सागर , देव हालदार,प्रताप यादव , अनीता नीमा संजना कोमल अनीमा सिंह अनीमा अनीता सोनम गुप्ता सुनीता मंडल दीपिका हालदार नेहा कोमल सीकदार दिनेश कुमार विमल कुमार राजपूत पवन पाल सत्यपाल दिनेश गौतम मानिक विकास ओमप्रकाश , सुरेश प्रजापति आदि बाढ़ पीड़ित लोग उपस्थित थे।।।

