महाविद्यालय में योग शिविर का समापन।
महाविद्यालय में योग शिविर का समापन

एनएचएल नेटवर्क:-
बेरीनाग, बी एड विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में विगत 21 दिनों से चल रहे योग शिविर का समापन हो गया। इस दौरान प्रतिदिन छात्र-छात्राओं ने प्राणायाम, ध्यान तथा योग की अनेक मुद्राओं का अभ्यास किया। शिविर के दौरान शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को योग द्वारा कैसे उत्तम बनाया जाए आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। यह शिविर बी एड विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग एवं भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (पेफी) के संयुक्त निर्देशन में आयोजित किए गए जिसका नेतृत्व डॉ योगश चन्द्र जोशी द्वारा किया गया। शिविर के समापन के अवसर पर डॉ लीलाधर मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किए और छात्र-छात्राओं से निरंतर योग को अपनाने की अपील की, उन्होँने कहा की जीवन को सरलता से जीने तथा सकारात्मक ऊर्जा को धारण करने हेतु योग आवश्यक है। इस शिविर के समापन के अवसर पर छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ पी सी मठपाल, डॉ जे एन पन्त, डॉ धीरज खाती, डॉ बी एस बिष्ट, भूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, भुवन, रश्मि, बबीता, गीता, आशु, एकता, बीना, पुष्पा, प्रतिभा, जया, दीपा, रेखा, प्रीति, अंजू, रोहित, गीतांजलि, पूनम, नवल, प्रियंका, पवनेश, अमित आदि अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

