बेरीनाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया।
बेरीनाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया ।

एनएचएल नेटवर्क:-
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी के आयोजन का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी. डी. सूंठा के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। इस संगोष्ठी में भारतीय संविधान के मूलभूत विन्दुओं पर महाविद्यालय के प्राध्यापको द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं को संविधान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार ने भारतीय संविधान के विषय मे चर्चा करते हुए बताया कि भारत का संविधान भारत का एक सुप्रीम लॉ है जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के अधिकार के विषय मे बात करता है। उन्होंने भारतीय संविधान को निर्मित करने में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। समाज शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने भारतीय संविधान में उल्लिखित संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, समानता, लोकतांत्रिक गणराज्य सम्बन्धी विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया। संगोष्ठी में डॉ. बीना लोहिया, डॉ. ललित चन्द, डॉ. प्रतिभा नेगी, डॉ. किशोर कुमार, श्रीमती लता सनवाल, कल्पना जोशी, शोध छात्र सचिन पांडे समेत एन. एस. एस. के स्वयंसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया।

