berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव, पर हिमालयन इंटर कॉलेज चौकड़ी मे गोष्ठी का आयोजन संम्पन्न।

क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव, पर हिमालयन इंटर कॉलेज चौकड़ी मे गोष्ठी का आयोजन संम्पन्न।

गोविन्द चावला :-

बेरीनाग के चौकोडी में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार पिथौरागढ़ द्वारा आज आजादी का अमृत महोत्सव, कोविड-19 टीकाकरण, डेंगू से बचाव एवं स्वच्छता पर हिमालयन इंटर कॉलेज चौकड़ी बेरीनाग मे एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें हिमालयन नारी संस्थान चौकड़ी की महिलाओं ने भी भाग लिया गोष्टी में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गोपाल सिंह द्वारा आजादी के उन ज्ञात एव अज्ञात नायकों को याद किया गया जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दीया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माया दत्त जोशी सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष हिमालयन नारी संस्थान की प्रबंधक सुश्री ममता टाकुली थी। इन दोनों अतिथियों ने भी उन महान शहीदों को याद किया । जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। गोष्टी में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया प्रतियोगिता मैं 10 बच्चों एवं महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें सुशीला पाठक ममता बिष्ट , रोहित तरुण, हर्षित भास्कर ,किरण, निकिता धामी, आदि लोगों ने पुरस्कार प्राप्त किए। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह पपोला , ममता टाकुली प्रबंधक हिमालय नारी संस्थान चौकोड़ी ,आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This News