अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा के प्रवेश पत्र किए जारी।
एनएचएल नेटवर्क:-
दिल्ली। 854 रिक्तियों के लिए संयुक्त परीक्षा 04 एवं 05 दिसम्बर, 2021 को आयोजित स्नातक स्तरीय अहंता के संयुक्त परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये है।
आयोग ने 04 एवं 05 दिसम्बर 2021 को स्नातक स्तरीय अर्हता वाले कुल 13 पदों (समाज कल्याण विभाग के सहायक समाज कल्याण अधिकारी, छात्रावास अधीक्षक, सहायक समीक्षा अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग, सहायक चकबन्दी अधिकारी. राजस्व विभाग, संदीक्षक, संरक्षक कम डाटा इन्ट्री आपरेटर सूचना विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत सुपरवाईजर, जनजाति कल्याण विभाग, के अन्तर्गत मैट्रन कैयर सह हॉस्टल इन्चार्ज पर्यटन विकास परिषद में सहायक स्वागती, सहायक प्रबन्धक, उद्योग, पंचायतीराज के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी) की 854 रिक्तियों के लिए संयुक्त परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए दिनांक 27-11-2021 को कुल 2 16, 5.19 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाईट www. sssc.uk.gov.in के Graduate level exam date 4, 5 Dec 2021 लिंक पर प्रकाशित कर दिये गये हैं। अभ्यर्थी निम्न प्रकार से अपने प्रवेश पत्र
डाउनलोड / प्रिंट कर सकते हैं:
1. अभ्यर्थी का मोबाईल नम्बर:
2. अभ्यर्थी का नाम पिता का नाम व जन्म तिथि
3. OTR में लॉगइन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड आप्शन
वेबसाईट से प्राप्त प्रवेश पत्र 2 फोटो तथा फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर आना होगा। परीक्षा केन्द्र में अन्य किसी भी प्रकार की सामग्री या पेन आदि लाना वर्जित है। वर्जित सामग्री का विवरण सभी अभ्यर्थियों के लिए वेबसाईट पर प्रकाशित किया गया है।


