मुख्यमंत्री पुष्कर सिह घामी विधानसभा गंगोलीहाट का जल्दी ही दौरा करेंगे।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून। गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने देहरादून मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह घामी से मुलाकात की एवं विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिये ।
साथ ही विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को गंगोलीहाट विधानसभा आगमन का न्यौता दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया जल्द ही मुख्यमंत्री विधानसभा गंगोलीहाट का दौरा करेंगे एवं क्षेत्र को विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे।

