राज्य में आज कोरोना के कुल 12 नए मामले सामने आए ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून। उत्तराखंड के आज मात्र दो जनपदों देहरादून और चंपावत में कोरोना के नए मामले सामने आए है। राज्य में आज कोरोना के कुल 12 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344471 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 14 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330744 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 12 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 11 ,हरिद्वार से 0 , नैनीताल जिले से 0, उधमसिंह नगर से 0
, पौडी से 0, टिहरी से 0, चंपावत से 01 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 02, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344471 मरीजों में से 330744 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6176 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7412 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 139 है। इधर रिकवरी रेट 96.02 प्रतिशत पहुंच गया है।

