मडकनाली सुरखाल पाठक सडक निर्माण की मांग को लेकर तहसील तक एक विशाल जुलूस निकाला ।
मडकनाली सुरखाल पाठक सडक निर्माण की मांग को लेकर तहसील तक एक विशाल जुलूस निकाला गया ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट मडकनाली सुरखाल पाठक सडक निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का स्वास्थ्य गिरा सीएससी में भर्ती उनके स्थान पर एक्स सूबेदार केसर सिंह बिष्ट उम्र 62 वर्ष तथा नारायण सिंह निवासी दोनों चमलेख आमरण अनशन मे बैठ गये है।

मंगलवार को क्षेत्र की जनता ने चामुंडा गेट से तहसील तक एक विशाल जुलूस निकाला , आंदोलन के समर्थन में गंगोलीहाट के पोस्ट ऑफिस लाइन स्थित मां चामुंडा गेट से समस्त बेल पट्टी वासियों का एक विशाल जुलूस गंगोलीहाट नगर होते हुए तहसील प्रांगण तक गया । और उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। आंदोलनकारियों ने कहां है कि यदि आमरण अनशन के दौरान कोई भी जन हानि होती है उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । इधर आंदोलन को समस्त बेलपट्टीवासी, गंगोलीहाट व्यापार संघ , व उत्तराखंड आंदोलनकारियों का पूर्ण समर्थन दिया है ।

