उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह अपने एक दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंचे।

एनएचएल नेटवर्क:-
पिथौरागढ। उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह अपने एक दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंच चुके है ।

जिसके बाद राज्यपाल ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी,प्रभागीय वनाधिकारी के साथ बैठक, कर वार्ता की | इसके पश्चात राज्यपाल 11:30 बजे स्वयं सहायता समूह के साथ बैठक और वार्ता करेंगे और फिर पूर्व सैनिकों के साथ भी बैठक करने पहुचेंगे |

तत्पश्चात् राज्यपाल 2:30 बजे डीआरडीओ विश्राम गृह से पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से वह 2:50 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

