नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों ने किया राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रंगोली व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन।
नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों ने किया राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रंगोली व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ।नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा पूरे जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आगामी चुनावों में जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए बड़े पैमाने पर शपथ लेने और घर-घर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया और उन्हें 14 फरवरी को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर एकलव्य अकादमी पिथौरागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें माननीय अतिथि के रूप में मनीष कसनियाल, माउंट. एवरेस्ट समिट विजेता मेजर अशोक कपूर, मेजर ललित , दीपक कुमार, मोहित सिंह युवाओं को मतदान के दिन बाहर आकर मतदान करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। अंत में जिला युवा अधिकारी पिथौरागढ़ ध्रुव डोगरा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

