कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की तत्परता से एटीएम मशीन तोड़कर पैंसे चोरी करने का प्रयास करता एक व्यक्ति गिरफ्तार।
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की तत्परता से एटीएम मशीन तोड़कर पैंसे चोरी करने का प्रयास करता एक व्यक्ति गिरफ्तार।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ पुलिस को 112 के माध्यम से कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति किंग होटल, रई में स्थापित एटीएम मे तोड़ फोड़ कर रहा है। सूचना पर उ0नि0 मेघा शर्मा व पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुँचे तो देखा कि किंग होटल रई मे स्थित एटीएम मशीन के अन्दर एक व्यक्ति खड़ा था तथा एटीएम मशीन मे तोड़ फोड़ कर पैसे निकालने का प्रयास कर रहा था, आस पास में ईट के टुकड़े व उसके हाथ में एक बडा लोहे का चाकू बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति को पुलिस फोर्स द्वारा उचित बल प्रयोग कर पकड़ लिया उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम योगेश जोशी पुत्र मथुरादत्त जोशी खूनी जाजरदेवल पिथौरागढ़ उम्र 41 वर्ष बताया तथा बताया कि मेरे पास पैंसे नहीं है इसलिए मैं एटीएम तोड़कर पैंसे निकालने आया हूँ। उक्त व्यक्ति द्वारा एटीएम को बुरी तरह तोड़कर क्षतिग्रस्त कर चोरी का प्रयास किया गया। योगेश जोशी उपरोक्त को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोवताली पिथौरागढ़ में #धारा- 380/511/427 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 मेघा शर्मा, कानि0 गौरव सिंह, कानि0 विमल वर्मा
कानि0चालक कुन्दन सिंह आदि सामिल रहे।

