उत्तराखंड में गृह परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून: स्कूलों में 6वीं से लेकर 11वीं कक्षा की उत्तराखंड बोर्ड, गृह परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विभागीय कार्यक्रम के अनुसार, गृह परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च को खत्म होगी। लेकिन आपको बता दें कि 19 मार्च को होली है और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने होली वाले दिन भी परीक्षाएं तय की है। ऐसे में शिक्षक असमंजस में पड़ गए हैं वैसे अगर 18 तारीख को भी होली है तो फिर दूर दराज से अपने घर होली मनाने आए शिक्षक दूसरे दिन परीक्षा कराने कैसे पहुंच पाएंगे। इसको लेकर शिक्षकों में असमंजस बना हुआ है कि 18 को होली परिवार के साथ मनाये या फिर 19 का पेपर कराने के लिए अपने स्कूलों में ही रहें । शिक्षकों का मानना हैं कि कम से कम दो दिन का समय तो दिया ही जाना चाहिए
यह भी पढ़ें – BREAKING NEWS: हरिद्वार में संत का पार्थिव शरीर बहाया जा रहा था गंगा में, स्थानीय लोगों ने किया विरोध
विभागीय कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 06 से 8वीं के बच्चों का अंग्रेजी, संगीत कक्षा 09 में गणित और कक्षा 11 में रसायन, राजनीति विज्ञान, व्यवसायिक अध्ययन, संगीत गायन, वादन की परीक्षा तय की है।
वहीं इस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने कहा कि, शासकीय कैलेंडर में 17 और 18 मार्च को होली अवकाश दर्शाया गया है। इसकी वजह से 19 मार्च को पेपर तय किया गया है। उन्होंने कहा कि जांचने के बाद गुरुवार को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा

