FEATUREDGeneralLatestNewsppविश्वव

कीव को तत्काल छोड़ें भारतीय, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब 6वें दिन में प्रवेश कर चुका है और रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है तो वहीं खारकीव में भी जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इमरजेंसी बैठक को लेकर वोटिंग हुई, जिसमें 29 से ज्यादा देश इमरजेंसी बैठक के पक्ष में हैं, वहीं इसके लिए हुई वोटिंग से भारत ने एक बार फिर खुद को दूर रखा है। इस बीच आज यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि राजधानी कीव में फंसे भारतीय तत्काल बाहर निकल जाए और पश्चिमी हिस्से में पहुंचे। साथ ही भारतीय दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में रहे।
इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति राजधानी कीव को छोड़कर भाग चुके हैं। यह दावा रूसी मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है। साथ ही राजधानी कीव की घेराबंदी तेज हो गई है। राजधानी कीव को रूस के सैनिकों, बख्तरबंद गाडिय़ों और तोपों से घेरा जा चुका है।

 

Share This News