berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग महाविद्यालय का 7 दिवसीय एनएनएस शिविर रंगारंग कार्यक्रमो के साथ संम्पन्न।

बेरीनाग महाविद्यालय का 7 दिवसीय एनएनएस शिविर रंगारंग कार्यक्रमो के साथ संम्पन्न।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी. डी. सूंठा जी के निर्देशन में पिनारी गाँव मे आयोजित विशेष शिविर के सातवे दिन शिविर का समापन हो गया । समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय पिनारी के प्रधानाध्यापक हयात राम ने स्वयंसेवियों को सामुदायिक सदभावना के विषय में व्याख्यान प्रस्तुत कर स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया।

स्वयंसेवियो ने कैम्प के अनुभव को भी साझा किया ।एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लीलाधर मिश्र ने समापन के अवसर पर आगंतुक समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं स्वयंसेवियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. प्रतिभा नेगी ने स्वयंसेवियों को सेवा और समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका विमला रावत, दीपा रावत,चारु पंत समेत कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share This News