berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

रोल ऑफ गवर्नेंस एंड लीडरशिप इन क्वालिटी असोरेंस एंड एनहांसमेंट ऐट इंस्टिट्यूशनल लेवल इन कॉलेजिएट हायर एजुकेशन” विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा प्रायोजित ” रोल ऑफ गवर्नेंस एंड लीडरशिप इन क्वालिटी असोरेंस एंड एनहांसमेंट ऐट इंस्टिट्यूशनल लेवल इन कॉलेजिएट हायर एजुकेशन” विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी.डी. सूंठा जी द्वारा किया गया।संगोष्ठी के प्रथम दिवस पर आज प्रोफेसर सी. डी. सूंठा जी ने संस्थानात्मक गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता के विषय मे अपने सारगर्भित व्याख्यान से समस्त प्रतिभागियों को लाभान्वित किया। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. जे. एन. पंत ने संगोष्ठी के उद्देश्य के विषय से अवगत कराया तथा संगोष्ठी के अध्यक्ष समेत मुख्य वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता नैक सलाहकार प्रोफेसर सुजाता ने उच्च शिक्षण संस्थानों में सुशासन एवं नेतृत्व तथा नैक से सम्बंधित अपने अनुभव को साझा कर समस्त प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं रूसा सलाहकार( उत्तराखंड सरकार) प्रोफेसर एम.एम.एस. रावत ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं सुशासन के विषय मे अपने व्याख्यान के माध्यम से बताया कि उच्च शिक्षण संस्थाओं में नवाचार एवं उत्कृष्ट शोध कार्यों की आवश्यकता है जिसे देश के प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थाओं में अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थाओं से प्राचीन परंपरा एवं संस्कृति को भी विकसित करने की बात कही। संगोष्ठी के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता एस. जी. आर. आर.पी. जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वी. ए. बोराई जी द्वारा की गई। डॉ. बोराई ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षण संस्थाओं में आई. क्यू. ए.सी. की भूमिका के विषय मे अपने विचार प्रस्तुत कर प्रतिभागियों के बौद्धिक क्षमता में अभिवृद्धि की। संयुक्त आयोजक सचिव डॉ. पवन टम्टा ने डॉ. वी. ए. बोराई जी का हार्दिक स्वागत किया। पी. जी. कॉलेज लंढौरा के प्राचार्य प्रोफेसर सुशील उपाध्याय जी ने नई शिक्षा नीति(2020) के संदर्भ में प्रतिभागियों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किये। पी. जी. कॉलेज लोहाघाट की प्राचार्या प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने उच्च शिक्षण संस्थानों के दायित्व के विषय मे व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए बताया कि गुणवत्ता परक शिक्षा, सुशासन एवं कुशल नेतृत्व प्रदान करना उच्च शिक्षण संस्थाओं का मूल कर्तव्य है।

उन्होंने कॉलेज कैंपस में वैश्विक वातावरण सृजित करने की भी बात कही। आर.बी. डी. कॉलेज के प्रोफेसर सुरेश सिंह जी ने “क्वालिटी ऑफ टीचिंग लर्निंग एंड एक्सटेंशन” विषय पर व्याख्यान के माध्यम से अपना अनुभव साझा किया। संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. पी.सी.मठपाल ने संगोष्ठी में उपस्थित समस्त प्रबुद्ध वक्ताओं के व्याख्यान का संकलन प्रस्तुत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी के आयोजक सचिव डॉ. धीरज सिंह खाती ने संगोष्ठी के अध्यक्ष, मुख्य वक्ताओं समेत प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी का संचालन डॉ. गरिमा पुनेठा ने किया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं समेत अन्य महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया।

Share This News