ओ नंदा शुनन्दा तू देण हे जाए।

न्यूज लाइव के लिए अर्जुन रावत की रिर्पोट:–
थल मेले की शाम की सास्कृतिक सन्धया का शुभारम्भ केन्द्रीय कपड़ा राज मंत्री अजय टम्टा व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देव राज सिंह सत्याल व ब्यवस्थापक दीनेश चन्द्र पाठक ने दीप जला कर किया। सायंकाल की सन्ध्या राजपूत पब्लिक स्कूल व मलिकार्जुन विध्या पीठ , प्रहलाद,मेहरा,बिन्नी मेहरा ,संदीप लोहिया,के पहाड़ी गानों पर दर्शको ने जम कर आनन्द उठाया। सायंकालीन संध्या मे मुख्य अतिथि के साथ – खुशाल सिंह भंडारी,धीरज विष्ट,भाजपा महामंत्री नरेंद्र सिंह रोतेला आदि लोग थे।
रामलीला समिति के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
————सुबह से बैशाखी के पर्व पर बालेश्वर महादेव मन्दिर मे श्रदालोओ की काफी भीड़ लगी हुई है ,लोगो ने रामगंगा नदी मे स्नान कर बालेश्वर महादेव मन्दिर मे मे पूजा अर्चना की ,पाखु ,लोहाथल ,बेरीनाग ,नाचनी,डीडीहाट,से आये लोगो ने मन्दिर मे पूजा अर्चना की ,
————

रामगंगा नदी मे कुमाऊ विकास निगम द्वारा बच्चो को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है दो दिवशीय रीवर राफ्टिंग का उद्घाटन रामलीला समिति के अध्यक्ष देवराज सिंह सत्याल व कुमाऊ विकाश निगम के प्रबन्धक दीनेश गुरानी व ग्राम प्रधान दीपक भैसोंडा ,टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष बबलू सामंत ने किया ,निगम के प्रबन्धक दीनेश गुरूरानी ने छात्रों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वछता की सपथ दिलाई,रीवर राफ्टिंग मे कुमाऊ विकास निगम के ये लोग शिखा रहे है बचो को – भूपेन्द्र सिंह,पद्म सिंह,वेद प्रकास आदि ,
————
आज दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन पूर्व ब्यापार मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह मेहता ,ग्राम प्रधान दीपक सिंह भैसोंडा,ग्राम प्रधान अशोक चंद,ने सयुक्त रूप से किया .दिन के कार्यक्रमों मे – स्थानी विद्यालयों – राजकीय बालिका इंटर कालेज थल ,रा.इ,कालेज,सरस्वती विद्यामंदिर,सरस्वती शिशु मन्दिर ,राजकीय आदर्श विद्यालय पतेत, मानस चिल्ड्रन स्कूल थल ,के छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ,,
————
कार्यक्रम का संचालन किर्ष्ण गोपाल पन्त,धर्मेन्द्र सिंह ,विक्रम कठायत ने किया ,
————-
इस मौके पर ब्यवस्थापक दिनेश चन्द्र पाठक ,सुनील सत्याल,कोषाध्यक्ष प्रवीन सिंह जंगपांगी,सचीव अर्जुन सिंह रावत,धीरज जोशी ,गोविन्द मेहता ,नीरज जोशी,नवराज सिंह,कमल कन्याल आदि मौजूूद रहे।

