FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी हैशराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार तथा  यातायात नियमों का उल्ल्घंन करने पर कुल 108 वाहन चालकों का चालान करते हुए  02वाहन किये सीज।पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला,  विनोद कुमार थापा तथा क्षेत्राधिकारी ऑप्स  सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम व सुगम यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/ शराब पीकर वाहन चलाने/ ओवर स्पीड/ बिना हेलमेट/ तीन सवारी/ मोबाइल प्रयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान  पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चालक संदीप सिंह बोरा पुत्र देवेन्द्र सिंह बोरा, निवासी- झालीमा दूरलेख पोस्ट जौरासी डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 26 वर्ष को शराब पीकर वाहन चलाने पर धारा 185 MV Act के अन्तर्ग गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। इसी क्रम में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 108 वाहन चालकों का चालान कर 42,000/- रू समायोजन शुल्क जमा किया गया, जिसमें से 27 वाहनों के चालानी रिपोर्ट मा0 न्यायालय प्रेषित करते हुए 02 वाहन सीज किये गए। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This News