FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandबागेश्वर

उत्तराखंड राज्य मंत्री चंदन राम दास का प्रथम बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व जनता द्वारा किया गया भव्य स्वागत ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:-

बागेश्वर: उत्तराखंड राज्य मंत्री चंदन राम दास का प्रथम बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व जनता द्वारा किया गया भव्य स्वागत ।  राज्य मंत्री समाज. कल्याण,अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, परिवहन,लघु एंव सूक्ष्म मध्यम उद्दम ,खादी एवं ग्रामोद्योग ,उत्तराखंड सरकार चंदन राम दास के प्रथम बार जनपद आगमन.पर कौसानी से बागेश्वर तक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व जनता द्वारा ढोल नगाडो़ के साथ फूल मलाओं व पुष्पगुच्छ देकर.भव्य स्वागत किया गया।मंत्री चंदन राम दास ने भेंटा मे बैंष्णवी हिमालयन पेराडाईज होटल रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया व पौध रोपड किया।गरुड मे मंत्री दास को प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।मंत्री दास का कौसानी बाजार,बगरी ,भेटा,गरुड,बैजनाथ,रवाईखाल,बहुली, बागेश्वर पहुंचने.पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत. किया गया।अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चंदन राम दास सभी जनता,माता-बहनों को वोट देकर जीताने के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा मुझे मुख्यमंत्री ने मंत्री बनाया है जिससे जिम्मेदारी ओर बढ.गयी है।मेरे द्वारा दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर के गरीबों,दिव्यांगो,किसानो तक योजनाओं का लाभ पहुचाया जायेगा।कर्मचारियों के समस्याओं का भी निदान किया जायेगा।मंत्री दास ने कहा कि परिवहन विभाग को घाटे से उभारा जायेगा,तथा लघु उद्योगों को बढावा देकर स्वरोजगार बढाया जायेगा, जिससे पलायन रुकेगा।मंत्री ने गरुड ने टैक्सी यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम कहा कि.वाहन चालकों के पास लाईसेंस ,इंश्योरेंस ,आर सी तीनों होने चाहिए फिर उन्हें कोई परेशानी नही.होगी।एसटीए का गठन कर शीघ्र बैठक की जायेगी, जिससे टैक्सी. यूनियनो के समस्याओं का भी निदान किया जायेगा।उन्होंने भव्य स्वागत अभिनंदन कार्यक्रमों से अभिभूत होकर सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट जनता जर्नादन का ये प्यार व सम्मान देने के.लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि दास के.मंत्री बनने.से.बागेश्वर जनपद का.सम्मान. बढा. है ,तथा.यहाँ की समस्याओं का.प्राथमिकता से.निराकरण. किया. जायेगा ।बागेश्वर पहुचने पर मंत्री दास ने बागनाथ मंदिर के दर्शन किये इसके बाद भाजपा कार्यालय गये।कार्यक्रमों मे जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव,ब्लॉक प्रमुख. गरुड हेमा बिष्ट,कपकोट गोविंद सिंह दानू,पूर्व कबीना मंत्री बलवंत सिंह. भौर्याल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही,नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल,गोविंद टंगडिया,गिरीश परिहार, मदन सिंह, जेसी आर्या,इन्द्र परिहार, जर्नादन जोशी, महेश.बिष्ट,जगदीश गोस्वामी, हरीश रावत,चंदन थायत,डीके जोशी सहित उप जिलाधिकारी हरगिरि,एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलडिया,समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, अधि०अभि०लोनिवि राजकुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This News