berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

राजीव गांधी अभिनव विद्यालय के राजकीय इण्टर कालेज मे विलय का विरोध।

राजीव गांधी अभिनव विद्यालय के राजकीय इण्टर कालेज मे विलय का विरोध।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

बेरीनाग। राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय बेरीनाग को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग में विलय किये जाने के विरोध में शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष किशन लाल शाह के नेतृत्व में लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने कहा कि विगत दिनों शासन द्वारा राजीव अभिनव आवासीय विद्यालय को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग में विलय किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिससे उनके बच्चों तथा उक्त विद्यालय के शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है। विद्यालय में क्षेत्र के 143 विद्यार्थी को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन मिल रहा है। विलय के आदेश के पश्चात उक्त सुविधाएं गरीब बच्चों से छिन जाएंगी। अभिभावकों ने कहा की किसी भी हालत में स्कूल का विलय नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष किशन लाल शाह, भगवान महरा, ललित मोहन, भूपाल सिंह, दरपान सिंह, बबीता कार्की, कमला, हंसा, दीपा, अनिता, कमला, नीमा, मंजू, रेखा, गोविंदी आदि मौजूद थे।

Share This News