ईशा मेहता को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
हल्द्वानी। राज्यपाल द्वारा अपनी पुत्री को सम्मानित होता देख माता-पिता की आंखें उस वक्त भर आई जब राज्यपाल द्वारा उनकी बेटी को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जा रहा था। वो लम्हा एक माता-पिता के लिए बेहद ही गर्व करने वाला पल था।पिथौरागढ़ की बेटी ईशा मेहता स्वर्ण पदक से सम्मानित |
शुक्रवार को डीएसबी परिसर में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा पिथौरागढ़ की टॉपर ईशा मेहता को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। एम. ए. अंग्रेजी में स्वर्ण पदक उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की ईशा मेहता को एम. ए. अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक अंक लाने पर राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। ईशा ने से एम. ए. अंग्रेजी किया है। अपने पिता के साथ ईशा मेहता ईशा की कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को पिथौरागढ़ निवासी भूपेंद्र मेहता और रेखा मेहता की सुपुत्री ईशा मेहता ने एम ए अंग्रेजी विषय में स्वर्ण पदक लाकर पिथौरागढ़ क्षेत्र और अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है। ईशा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

