भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर हंस फाउडेशन के माध्यम से राजकीय इंटर कालेज मैं गरीब बच्चों को लेखन सामाग्री का वितरण किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
राईआगर भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर हंस फाउडेशन के माध्यम से राजकीय इंटर कालेज मैं गरीब बच्चों को लेखन सामाग्री व कापीया का वितरण किया। राईआगर जिला पंचायत सदस्य दिवाकर सिंह रावल द्वारा भोले जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर हंस फैंडेशन के माध्यम से राजकीय इंटर कालेज राईआगर मैं गरीब एवम जरूरतमंद बच्चों को लेखन सामाग्री के रुप मैं कापियो का वितरण किया गया, इस अवसर पर विद्यालय परिवार सहित सभी लोगों द्वारा भोले जी महाराज जी की लंबी उम्र की कामना की गई, और भविष्य मैं भी इसी प्रकार की मदद की जायेगी,। इससे पहले आज सुबह जिला पंचायत सदस्य दिवाकर सिंह रावल द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कोटेश्वर महादेव मैं पूजा एवम हवन किया गया, जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि भोले जी महाराज के जन्म सप्ताह को मनाते हुऐ अन्य जगहो पर भी कार्यक्रम किए जाएंगे।

