सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे विधायक फकीर राम टम्टा ने एक्सरे मशीन और मिनी आईसीयू का फीता काट कर शुभारंभ किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे विधायक फकीर राम टम्टा ने एक्सरे मशीन और मिनी आईसीयू का फीता काट कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक्सरे और मिनी आईसीयू शुरू होने से 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। मिनी आईसीयू सेवा शुरू होने के बाद दुर्घटना में घायल लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रयासरत है। अस्पताल में अन्य जरूरी सुविधाओं को भी जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।

डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील की है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, डॉ. संजीव, धीरज बिष्ट, दीपक धानिक, नंदन बाफिला, चारू पंत, जीवन पंत, मदनमोहन रावत, होशियार मियाँ, जीवन धानिक, इन्द्र सिंह धानिक, गोविंद भंडारी, धीरज जोशी, चन्द्रशेखर पाठक, देवेन्द्र शाह, मजुल महेश्वर, विक्रम ततराडी, एनएस रावत, कमलेश पांडे, मीनू, भास्कर शर्मा, अंजना सिंह आदि मौजूद रहे।


