बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया हिमालय दिवस पर वृक्षारोपण।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर सी.डी. सूंठा के नेतृ्त्व में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिमालय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों,कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं तथा वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी.सी. मठपाल ने बताया कि पूरे देश मे हिमालय किसी न किसी रूप में हवा, मिट्टी, जंगल, पानी और देश की पारिस्थितिकी को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके बचाव के लिए हम सभी लोग प्रतिबद्ध हैं। पर्यावरणविद डॉ. जे. एन. पंत ने कहा कि हिमालय शक्ति का स्रोत एवं पूरे विश्व के लिए एक मूल्यवान विरासत है तथा इसे संरक्षण प्रदान करना हम सभी लोगों का नैतिक कर्तव्य है।कार्यक्रम में डॉ. एम.एस. कुटियाल, डॉ. प्रतिभा नेगी, डॉ. लीलाधर मिश्र,डॉ. बी.एस. बिष्ट, नवीन चंद्र पंत, विवेक कुमार, श्रीमती मानकी समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

