पिथौरागढ़ पुलिस ने गुण्डा एक्ट के अभियुक्त ठकुराठी को किया जिला बदर।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने गुण्डा एक्ट के अभियुक्त को 06 माह के लिए किया जिला बदर किया है। उसे घाट स्थित चंपावत जिले की सीमा पर छोङ दिया गया है।
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के आदेश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, के निर्देशानुसार, चौकी प्रभारी घाट, उपनिरीक्षक सुरेश कम्बोज द्वारा धारा- 3 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 की शर्तों के अनुपालन में अभियुक्त मनोज ठकुराठी पुत्र स्व0 खुशाल सिंह निवासी खाली, टकाड़ी पो0 ऐंचोली जिला पिथौरागढ़ को जनपद पिथौरागढ़ की सीमा घाट से जनपद चम्पावत की ओर भेजकर जिला बदर की कार्यवाही की गई । अभियुक्त को 06 माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश ना करने की हिदायत दी गई। यदि 06 माह के दौरान उक्त अभियुक्त जनपद पिथौरागढ़ की सीमा के अन्दर दिखाई देगा तो पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

