मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा प्रभावित खोतिला गांव, कहा प्रभावितों को दी जाएगी हरसंभव मदद।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिले के आपदा प्रभावित धारचूला के आर्मी हेलीपैड पर उतरे। उन्होंने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट और आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम धारचूला पहुंचकर ग्राम रांथी ( खोतिला ) के आपदा प्रभावितों से मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए। कहा कि सरकार पूरे नुकसान का आंकलन कर रही है। इस दौरान सांसद अजय टम्टा, धारचूला विधायक हरीश धामी, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बल्दिया समेत तमाम अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

