पायनियर सीड के बेहतर उत्पादन पर किसान सम्मानित
अभिषेक कुमार गौड:—
अम्बेडकरनगर। पायनियर सीड कम्पनी की ओर से किसानों को धान की पैदावार से सम्बन्धित विषयों पर जागरुक बनाने के उद्देश्य से विकास खंड अकबरपुर के औसवापार गांव में एक किसान गोष्टी का आयोजन किया गया।
कम्पनी प्रतिनिधि अरुण चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि पायनियर धान 28 पी की 67 रोपाई के बाद 135 से 137 दिन में पक कर तैयार हो जाता है। यह किसानों के लिए बहुत ही हितकारी और अच्छा फसल है। उन्होने पायनियर सीड की धान के गुच्छेदार बालियां वजन और दानेदार, दाना टूटे, कम खड़े रहने की बहुत ही अच्छी क्षमता बताया। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक विधि के रूप में खेती करने और सही समय पर धान की रोपाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताया। इस मौके पर उन्होने गांव के किसान विनोद चैधरी द्वारा अच्छे उत्पादन करने पर माला व साल देकर सम्मानित किया और किसानांे के हौसले बढ़ाया। कार्यक्रम में आनंद प्रकाश चैधरी, रामराज मौर्य , विपिन चद मौर्य, शोभाराम, अंशुल मौर्य सहित तमाम किसान मौजूद रहे। कम्पनी प्रतिनिधि ने बताया कि इसी तरह जलालपुर, टाण्डा, जहांगीरगंज, रामनगर, कटेहरी, भीटी, भियांव व बसखारी आदि विकास खण्डों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां पायनियर सीट के बारे में किसानों को बेहतर जानकारी दिये गये।

