FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhउत्तराखंडपिथौरागढबेरीनाग

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर सी. डी. सूँठा जी के मार्गदर्शन में “गांधी जी का जीवन दर्शन एवं शास्त्री जी के जीवन में राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा की भावना” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता के पश्चात प्राचार्य महोदय ने ” वोकल फार लोकल” की अवधारणा पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया एवं छात्र-छात्राओं को इस अवधारणा का आम जन-मानस में प्रचार- प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि “वोकल फ़ॉर लोकल” देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए एक विकास सूत्र है जिसके माध्यम से हम सभी देशवासी आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने में सफल होंगे। निबंध प्रतियोगिता में वीरेन्द्र कुमार ने प्रथम, पूजा कार्की ने द्वितीय तथा राजेंद्र सिंह डसीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. पार्वती रस्तोगी, डॉ. दीपा पंत ने सराहनीय योगदान दिया। इस प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन में डॉ. प्रतिभा नेगी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This News