ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ।
एनएचएल डैस्क
ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। श्वेत बहुल देश में एक अश्वेत भारतीय मूल के व्यक्ति का पीएम बनना बहुत बड़ी बात है। हालांकि सुनक की काबलियत पर गौर किया जाए तो कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने जिस प्रकार से उन पर भरोसा जताया है उससे तो यह लगता है कि वर्तमान में उनके जैसा नेता फिलहाल कोई नहीं है जो देश को आर्थिक तंगी से बाहर निकाल सके।
वैसे भी देश के ज्यादातर लोग सुनक को पसंद करते हैं। वे उनके देश के प्रति सोच और ब्रिटेन के भविष्य को लेकर उनके विचारों को अधिक महत्व देते हैं। हालांकि, दुनिया में नश्लवाद तो आज भी है। ब्रिटेन में कुछ लोग होंगे जो सुनक को पसंद नहीं करते होंगे। हालांकि, समय के साथ उनमें भी परिवर्तन आ जाएगा और सोच भी शायद बदल जाएगी। कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने भी सुनक के पीएम बनने के बाद इन्हीं मुद्दों को बड़े बेहतरीन ढंग से उठाया है।
ऋषि सुनक के पीएम बनने के बाद ब्रिटेन की जनता उनके बारे में क्या सोचती है। क्या एक अश्वेत श्वेत लोगों के बीच रहकर शासन चला सकता है। क्या वह ब्रिटेन की जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है? क्या एक भारतीय मूल का व्यक्ति ब्रिटेन का अहित तो नहीं कर देगा? ऐसे कई सवाल हैं जो सुनक को लेकर जनता के मन में उठ रहे होंगे। कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने लोगों के इन्हीं विचारों को बड़े अच्छे ढंग से लोगों तक पहुंचाया है। बता दें कि,द डेली शो के टेलीविजन होस्ट ट्रेवर नूह एक दक्षिण अफ्रीकी हास्य अभिनेता है। वह एक बेहतरीन राजनीतिक टिप्पणीकार भी हैं।कॉमेडियन ट्रेवर नूह का टेलीविजन कार्यक्रम ‘द डेली शो’कॉमेडी से भरा हुआ होता है। इसी कार्यक्रम में उन्होंने भारतवंशी ऋषि सुनक के ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों के विचारों को सुनने के बाद एक बेहतरीन निष्कर्ष पर लोगों को पहुंचाया है। उन्होंने जिस ढंग से सुनक का पक्ष लिया है वह आने वाले कई पीढ़ियों के लिए एक राह दिखाने वाला बेहतरीन कड़ी माना जाएगा।कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने अपने व्यंग्यपूर्ण टेलीविजन कार्यक्रम द डेली शो के एक ताजा एपिसोड में, यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री के रूप में एक अश्वेत हिंदू व्यक्ति की नियुक्ति से नाराज लोगों पर कटाक्ष किया। ब्रिटेन में कई लोग अभी भी नश्लवाद की जाल में जकड़े हुए हैं और वे लोग शायद ऋषि सुनक के पीएम बनने से नाराज हैं। वैसे ब्रिटेन में पीएम के तौर पर भारी संख्या में लोग सुनक को पसंद करते हैं। कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने पीएम ऋषि से नाराज लोगों पर जमकर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘बेशक हर कोई ऋषि सुनक के शीर्ष पद पर आने से खुश नहीं हैं… लेकिन ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि वे उनकी नीतियों को पसंद नहीं करते हैं।कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने एक ब्रिटिश के रेडियो कार्यक्रम की एक झलकी दिखाते हुए बताया कि कैसे एक व्यक्ति ऋषि सुनक के पीएम बनने से काफी नाराज है। रेडियो कार्यक्रम में होस्ट से बात करने वाले का नाम जेरी लोवेस्टॉफ्ट है। वह सुनक के पीएम बनने से इस कदर नाराज है कि उसने अपनी सारी भड़ास रेडियो कार्यक्रम निकाली। शायद वह नस्लवाद की जकड़ से बाहर नहीं आया है। कॉलर जेरी ने रेडियो होस्ट से पूछा कि, क्या यह ठीक होगा यदि वह पाकिस्तान या सऊदी अरब का प्रधानमंत्री बना दिए जाएं। ये चीजें मायने रखती हैं। उस व्यक्ति ने कहा कि ब्रिटेन में 85 फीसदी गोरे लोग हैं और गोरे लोग अपने जैसे दिखने वाले को ही देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहता है। वह एक ऐसा पीएम देखना चाहता है जो उनके जैसा हो, उन्हें प्रतिबिंबित करे। ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री (Rishi Sunak New British Prime Minister) बन गए हैं। श्वेत बहुल देश में एक अश्वेत भारतीय मूल के व्यक्ति का पीएम बनना बहुत बड़ी बात है। हालांकि सुनक की काबलियत पर गौर किया जाए तो कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने जिस प्रकार से उन पर भरोसा जताया है उससे तो यह लगता है कि वर्तमान में उनके जैसा नेता फिलहाल कोई नहीं है जो देश को आर्थिक तंगी से बाहर निकाल सके।




