पवित्र छड़ी यात्रा के बेरीनाग पहुंचने पर हुआ स्वागत ।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी कुमाऊं भ्रमण के दौरान बेरीनाग पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विधायक फकीर राम टम्टा ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी तथा साधु संतों का स्वागत किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर श्रीमहंत वीरेंद्रानंद गिरी ने पवित्र छड़ी के पौराणिक महत्व, उद्देश्य व वर्तमान परिस्थितियों में इसकी उपयोगिता के संदर्भ में बताया कि आदि जगतगुरु शंकराचार्य ने लगभग ढाई हजार वर्ष पूर्व पवित्र छड़ी को प्रारंभ किया गया था । और इसके माध्यम से विधर्मियों को परास्त करते हुए पूरे आर्यावृत में सनातन धर्म की स्थापना की। शंकराचार्य की यह पवित्र छड़ी राष्ट्र की उन्नति और विकास की कामना के साथ-साथ उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने, उपेक्षित पौराणिक तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार करने, शिक्षा की उच्च स्तरीय व्यवस्था करने के उद्देश्य से पूरे उत्तराखंड में भ्रमण कर रही है। इस मौके पर महामंडेश्वर प्रेमगिरि महाराज ने कहा कि यात्रा का मुख्य कारण लोगों को धार्मिक आस्था के लिए जागरूक करना है । इस मौके पर महामंडेश्वर स्वामी वीरेन्द्रानन्द, विधायक फ़कीर राम टम्टा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट , गणेश उपाध्याय, राजन सिह विष्ट, अमित पाठक, भूपेश बाफिला, नीरू कार्की, शलाका विष्ट, जीवन धानिक, कमलेश पाल, इन्द्र धानिक तहसील व पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

