गणाई गंगोली का कल 29 अक्टूबर से शुरू होगा श्री नौलिंग महोत्सव, विधायक फकीर राम टम्टा करेंगे महोत्सव का शुभारंभ…

एनएचएल नेटवर्क।
गणाई गंगोली-गणाई गंगोली में कल 29 अक्टूबर 2022 से श्री नौलिंग महोत्सव का शुभारंभ होगा।

कल सर्वप्रथम प्रातः कालीन भव्य कलश यात्रा निकलेगी,ततपश्चात महोत्सव में खेल-कूद प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिता का आयोजित करेंगे,इस दौरान महोत्सव का शुभारंभ विधायक फकीर राम टम्टा के द्वारा किया जाएगा।

वही कल शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पिथौरागढ़ दीपिका बोहरा रहेंगी,इस दौरान कई स्टार कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। श्री नौलिंग महोत्सव के अध्यक्ष जैक बोरा ,उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय , कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ संभु पांडे , सचिव गिरीश बोरा ,उपसचिव राजेश बोरा ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में आकर क्षेत्रीय व स्टार कलाकारों का हौसला व आत्मविश्वास बढ़ाने की अपील की है।

