रामपुर बस्ती से लापता हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बालको पुलिस ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द।

न्यूज होम लाइव संवाददाता मुकेश भारती।
कोरबा जिले के रामपुर बस्ती से बीती रात अचानक एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिसका नाम पुनी बाई महंत पति दिलेदास महंत उम्र 70 वर्ष निवासी रामपुर बस्ती कोरबा बताया जा रहा है अचानक कहीं लापता हो गई, जोकि बाल्को क्षेत्र में विचरण करती नजर आई, जिसे कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश व बाल्को थाना प्रभारी मनीष नागर के अथक प्रयासों से बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, तो वहीं बालको पुलिस ने उक्त बुजुर्ग महिला महिला के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है यही वजह रही कि वह बीती रात अपने घर से बिना बताए कहीं निकल गई जिसे बालको पुलिस के द्वारा रात्रि गश्त के दौरान उसे देख कर जिले के कोसा बाड़ी स्थित रैन बसेरा में भर्ती कराया गया, तदुपरांत बालको पुलिस ने बाल्को थाना प्रभारी मनीष नागर की अगवाई व कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर उक्त महिला के परिजनों की पतासाजी कर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
तो वही बुजुर्ग महिला को प्राप्त कर उसके परिजनों ने कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह व बालको पुलिस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

