berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

महोत्सव हमारे लोक संस्कृति ध्वजवाहक – दीपिका बोहरा…

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग । बेरीनाग के जीआईसी मैदान में चार दिवसीय नाग महोत्सव शुरू हो गया है ।महोत्सव का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने किया और कहा हमारे संस्कृति को बचाने में महोत्सव एक ध्वजवाहक के रूप में है महोत्सव हमारे लिए मील का पत्थर साबित होगे। महोत्सव समिति को अपने स्तर से सहयोग करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व नाग मंदिर से पूजा अर्चना के बाद महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली और स्कूली बच्चों के द्वारा द्वारा शानदार रंगारंग झांकी जीआईसी मैदान तक निकाली ।झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोगों मौजूद रहे ।

द आर्यन्स एकेडमी, साधना पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर,लिटिल एंजिल, गुरूकुल पब्लिक स्कूल, साधना इंटर कालेज, अटल आदर्श इंटर कालेज के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित पाठक ने चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सभी लोगों से सहयोग करने की अपील। महोत्सव को देखने के लिए दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दलबहादुर सिंह बाफिला, नगल पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, व्यापार संघ राजेश रावत,जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, दीवाकर रावल, विक्रम धानिक।महोत्सव समिति कार्यकारणी अध्यक्ष राजीव शर्मा, जीवन धानिक, गोविंद भंडारी, दीपक कालाकोटी, दीपक रौतेला,आशा भैसोड़ा, कमलेश पंत, दीपक बोरा, शैलेश मेहता सहित आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद भंडारी और नानू बिष्ट ने किया।

नंदाराज यात्रा की झांकी रही आकर्षण।

बेरीनाग। नाग महोत्सव में स्थानीय द आर्यन्स एकेडमी बेरीनाग के द्वारा नंदाराज यात्रा शानदार झांकी निकाली। जिससे महोत्सव को देखने के लिए आये लोगों ने सराहा। झांकी साधना इंटर कालेज, महर्षि विधा मंदिर, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, साधना पब्लिक स्कूल, लिटिल एजिल, राजकीय महाविद्यालय अटल उत्कृष्ट के बच्चों सहित विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

Share This News