बेरीनाग पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

एनएच एल नेटवर्क।
बेरीनाग पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
बेरीनाग। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में आज दिनांक- 23.11.2022 को उ0नि0 मनोज पाण्डे, चौकी प्रभारी चौकोड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकोड़ी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अभियुक्त होशियार सिंह पुत्र स्व0 फकीर सिंह, निवासी- धनतला पाँखू को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना बेरीनाग में धारा 60 आबकारी अधिनियम*य के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज पाण्डे- चौकी प्रभारी चौकोड़ी , का0 मोहन, का0 राजेन्द्र का0 धर्मेन्द्र भारती सामिल रहे।

