berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी.डी.सूँठा जी के मार्गदर्शन में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी.डी.सूँठा जी के मार्गदर्शन में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. पंकज यादव ने”संविधान दिवस की प्रासंगिकता एवं सार्थकता” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए बताया कि संविधान दिवस का उद्देश्य देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। उन्होंने भारतीय संविधान को निर्मित करने में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की भूमिका पर व्यापक चर्चा की। राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज सिंह खाती ने संविधान की प्रस्तावना को आलोकित करते हुए उसमे निहित लोकतान्त्रिक मूल्यों एवं मौलिक कर्तव्यों के बारे में छात्र- छात्राओं को विस्तार से समझाया एवं उन्हें अक्षरसः पालन करने की सलाह दी। इसके उपरांत डॉ. खाती जी द्वारा समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को संवैधानिक मूल्यों का सम्मान एवं उसके अनुपालन करने की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया।इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. सी. मठपाल, डॉ. पवन टम्टा,डॉ.जे. एन. पंत, डॉ. एम.एस. कुटियाल, डॉ. दीपा पंत, डॉ गरिमा पुनेठा,डॉ. बी.एस. बिष्ट, डॉ. पूनम,डॉ.योगेश चन्द्र जोशी,डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. किशोर कुमार, कौशल उप्रेती समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This News