UKPSC 519 पदों पर भर्ती के लिए इस हफ्ते जारी करेगा विज्ञापन।

एनएचएल नेटवर्क ।
देहरादून।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(UKPSC 2022) विभिन्न विभागों के कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने वाला है,यह विज्ञापन मंगलवार को जारी किया जाएगा। कनिष्ठ सहायक के पदों के लिए परीक्षा अगले साल 5 मार्च को होनी है जिसकी तैयारी में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अभी से हुआ हैl उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(UKPSC 2022) ने 16 भर्तियों के लिए कैलेंडर जारी किया था, कैलेंडर के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(Ukpsc 2022) पांच भर्तियों के विज्ञापन पहले ही निकाल चुका हैl कैलेंडर के अनुसार अब 519 पदों पर कनिष्ठ सहायक के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा ।

