स्कूल के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत , एक छात्र को मारा चाकू।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

हल्द्वानी से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां ठंडी सड़क में स्कूल के छात्र को चाकू मारने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि छात्र गुरु तेग बहादुर स्कूल में पढ़ता है और स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुटों में झड़प हुई थी जिसमें । छात्र को चाकू मारा गया है। छात्र का नाम सक्षम है जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाल अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

