थाना थल पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
थाना थल पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने व बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में थानाध्यक्ष थल उ0नि0 हीरा सिंह डांगी द्वारा चैकिंग के दौरान मो0सा0 संख्या- UK04P-3562 को रोककर चैक किया गया जिसमें वाहन चालक मुकेश जोशी पुत्र चन्द्रशेखर जोशी ससखेत थाना थल शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिस पर वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन उपरोक्त को सीज किया गया। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल- 73 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
*मीडिया सैल*
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़*
*दिनांक- 01.12.2022*

