berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग महाविद्यालय मे तम्बाकू, ड्रग्स,नशा उन्मूलन व जागरूकता कार्यशाला संम्पन्न।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार कक्ष में प्राचार्य डॉ0 सी0 डी0 सूँठा के निर्देशन में “तंबाकू, ड्रग्स और नशा के उन्मूलन एवं जागरूकता” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ पी0 सी0 मठपाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ पीसी मठपाल ने कहा कि तंबाकू आज चिन्तनीय विषय है और इस कार्यशाला के माध्यम से ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता लाना आवश्यक है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र- छात्राओं द्वारा अपने समाज,परिवार, गॉव और महाविद्यालय परिसर में तम्बाकू, नशीले पदार्थो, ड्रग्स से होने दुष्परिणाम के प्रति आम जनताओ को जागरूक करना था। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शेज संस्था बेरीनाग के अध्यक्ष रत्नाकर पांडे ने युवा वर्ग में बढ़ रहे नशे की प्रवृति से समाज की स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव व मनुष्यों में सोचने की क्षमता में कमी और इस वर्ष की थीम न्याय के लिये स्वास्थ्य और स्वास्थ्य के लिए न्याय विषय पर व्याख्यान दिया। महाविद्यालय एंटी ड्रग सेल की छात्रा समन्वयक डॉ पार्वती द्वारा नशे के कारण होने वाले विमारियो और हिंसा के विषय मे चर्चा की। वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 जे0 एन0 पंत ने नशे के व्यवहारिक व सैद्वांतिक प्रभाव को विस्तार से बताया रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 बालम सिंह बिष्ट ने सिगरेट, शराब और ड्रग्स के गम्भीर परिणामो के विषय मे अपने व्यख्यान में विद्यार्थियों को बताया और स्पस्ट रूप से कहा कि इसका सेवन न करे ।इससे बचने का एक मात्र उपाय तम्बाकू व ड्रग्स को छोड़ना ही है। इस कार्यशाला में लता सनवाल ने नशे का सेवन मौत को दावत देना है पर नाटक अभिनय के द्वारा छात्र-छात्राओं को इससे प्रति जागरूक किया। एंटी ड्रग सेल के महाविद्यालय नोडल अधिकारी एम0 एस0 कुटियाल ने क्यों स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए तम्बाकू नुकसान दायक है यह परिवार को कैसे प्रभावित करता है विषय पर चर्चा करते हुए सभी वक्ताओं का आभार प्रकट किया।इस कार्यशाला का मंच संचालन डॉ0 बालम0 सिंह0 विष्ट ने किया ।इस कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राऐ उपस्थित रहें।

Share This News