FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhandदेहरादून

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

देहरादून।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू हो रहा है इसके लिये सभी तैयारियों के साथ साथ मिनट टू मिनट रिहर्सल को भी संपन्न करा लिया गया है। राष्ट्रपति दोपहर 3.40 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भारतीय वायु सेना के विमान से पंहुच रही है। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के पंहुचने पर गार्ड ऑफ़ आनर दिया जायेगा, इसके बाद राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जीटीसी हैलीपैड के लिये रवाना होगी। जीटीसी हैलीपैड से राष्ट्रपति राजभवन पंहुचेंगी। शाम को राजभवन में करीब एक घंटे मुलाकात के लिये समय भी रिजर्व किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पंहुचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।सीएम आवास में राज्य सरकार की अलग अलग 9 योजनाओं का लोकार्ण व शिलान्यास प्रस्तावित है।सीएम आवास से रात करीब 8 बजे वापस राजभवन पंहुचेंगी राष्ट्रपति। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रात्रि विश्राम राजभवन देहरादून में ही प्रस्तावित है। 9 दिसंबर को सुबह 8 बजे नक्षत्र वाटिका का राजभवन में शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति ।राष्ट्रपति इसके बाद दून के जीटीसी हैलीपैड से मसूरी के लिये रवाना होगीं। मसूरी स्थित एलबीएस अकादमी में राष्ट्रपति के कई कार्यक्रम प्रस्तावित है। एलबीएस में लोकार्पण व शिलान्यास के भी कई कार्यक्रम प्रस्तावित। दोपहर का भोजन एलबीएस अकादमी में मसूरी में करने के बाद दोपहर में करीब 2 बजे वापस दून विवि में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने दून पंहुचेंगी राष्ट्रपति। शाम 4 बजे तक दून विवि में दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग और चर्चा भी करेंगी।राष्ट्रपति दून विवि में महिला स्वयं सहायता समूहों, दिव्यांग जनों के साथ चर्चा भी करेंगी। राष्ट्रपति दून विवि से जीटीसी फिर जीटीसी से जौलीग्रांट जाकर विशेष विमान से दिल्ली के लिये रवाना होंगी।

Share This News