FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandदेहरादूनमौसम

उत्तराखण्ड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार,

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून।उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में गुरुवार से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 और 10 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

वहीं देहरादून के पर्वतीय इलाकों पर भी बारिश के आसार हैं। जबकि 11 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में उच्च हिमालई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के संकेत मिले हैं।

यही नहीं मौसम विभाग ने 9 और 10 फरवरी को इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की है।

Share This News