लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला,सीबीआई जांच की मांग की।
एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून में बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बेरीनाग में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए काग्रेस के नगर अध्यक्ष अमित पाठक के नेतृत्व में नये बाजार में राज्य सरकार का पुतला फूंका।
इस दौरान हुई सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा भण्डारी ने सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए बेरोजगार युवाओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निन्दा की। नगर अध्यक्ष अमित पाठक ने प्रदेश में हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की सरकार से मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष अमित पाठक ,हयात सिह बाफिला प्रदीप कार्की,पुष्कर लाल,पवन कुमार, भगवान सिह कठायत राजीव शर्मा,भगवान भण्डारी, पंकज कुमार,कैलाश चन्याल ,मदन राम ,दरपान राम,कुन्दन धानिक,रेखा भण्डारी, सपना लोहिया,राखी,आदि कई लोग मौजूद रहे।

