berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग मसूरिया की बुजर्ग महिला की लाश खेत में मिली ।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग विकास खंड के पाॅखू मसूरिया निवासी हेमन्ती देवी पत्नी लाल सिंह की लाश में गांव के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई । पुलिस के अनुसार हेमन्ती देवी उम्र 69 सोमवार को गांव के एक मंदिर में पूजा करने गई थीं । मंगलवार को परिजनों ने ग्राम प्रधान को बुजर्ग महिला के घर नहीं आने की सूचना दी। जिस पर ग्रामीणों ने ढूंढ खोज करने पर गांव के खेत में मृत मिली ।प्रधान द्रारा थल थाने को सूचित किया गया । बाद बेरीनाग थाने से थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में मसूरिया गई । और लाश को बेरीनाग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया । ग्रामीण और पुलिस के अनुसार खेत के किनारे बने मेढ में पाँव फिसलने के कारण हुई होगी ।घटना स्थल पर पूजा की थाली पड़ी । पुलिस द्वारा पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम किया गया ।

Share This News