FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandदेहरादूनमौसम

पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगा पारा , इन 05 जिलों में अलर्ट ,

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून।उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है ,हालांकि सुबह और रात में हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब सर्दी का मौसम खत्म होने वाला है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार गर्मी पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।
पर्वतीय जिलों में भी सामान्य से अधिक तापमान रहने के कारण पहाड़ों में तेजी से बर्फ पिघलने की संभावना है। इसके चलते हिमस्खलन की संभावना के साथ ही नदियों का जल स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने सरकारी एजेंसियों को 19 फरवरी तक हिमस्खलन संभावित इलाकों का बारीकी से अध्यन करने की सलाह दी है। पांच जनपदों में तापमान वृद्धि को लेकर यलो और ओरेंज अलर्ट जारी मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 से 16 फरवरी तक पर्वतीय जिलों में अधिकतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है। ऐसे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरारगढ़ और बागेश्वर जिले में बर्फ पिघलने की संभावना के चलते हिमस्खलन की चेतावनी दी है। कहा गया है कि प्रमुख नदियों में जल स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 से 19 फरवरी तक इन्हीं जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों पर्वतीय जिलों में 10 से 12 डिग्री तक सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है।

 

Share This News