FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandपिथौरागढ

धारचूला। भोजन माता यूनियन की बैठक संम्पन्न।

एनएचएल नेटनर्क के लिए सुशील खत्री की रिर्पोट।

धारचूला। भोजन माता यूनियन की बैठक नेपाल रोड स्थित
डाक बंगला में की गई। सरकार से मांग करते हुए कहा कि भोजनमाताओ को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए।
भोजन माता यूनियन की धारचुला अध्यक्ष माया थापा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई।
अध्यक्ष थापा ने कहा कि सरकार भोजन माताओं की मांगे पूरी करें उन्हें सम्मानजनक ₹15000 मानदेय, साल के पूरे 12 महीने का मानदेय, भोजन माताओं का बीमा किया जाय। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मांग पूरी नहीं की गई तो ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर पूरे उत्तराखंड में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में ममता देवी, कौशल्या देवी, सुरमति, जीवंती, पुष्पा देवी, जसमति देवी सहित कई भोजन माता शामिल रहे।

Share This News