berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग पशुपालन विभाग द्वारा लंपी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

बेरीनाग पशुपालन विभाग द्वारा लंपी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यचिकित्साधिकारी के निर्देशन मे लंपी रोग से बचाव हेतु सघन पशुचिकित्सा शिविर एवं टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है पशु चिकित्साधिकारी डा० राजेश पाठक द्वारा ग्राम – चौसाना एवं मदीगाँव में लंपी स्किन डिजीज से रोकथाम हेतु पशुचिकित्सा एवं जनजागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी कुन्दन सिह देउपा, रमेश चन्द्र पाडे, द्वारा गावो मे जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी डा0 राजेश पाठक ने पशुपालको से अपील कि पशुपालकों का इस बीमारी से घबराने की बिल्कुल भी आवश्यक नहीं है, अपने आसपास सफाई एवं स्वच्छता बनाये रखने की जरूरत है, इस रोग से ग्रसित पशु 10-15 दिनों में स्वस्थ हो रहा है, पशुओ का टीकाकरण अवश्य करा ले।

Share This News