FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

कम्यूनिस्ट पार्टी (माले) ने पार्टी के केन्द्रीय कमेटी सदस्य और नैनीताल जिला सचिव कॉमरेड कैलाश पाण्डे को पुलिस द्वारा एक सामान्य पोस्ट के लिए बार बार थाने तलब किये जाने पर कड़ा रोष जताया।

एनएचएल नेटवर्क के लिए सुशील खत्री की रिर्पोट।

धारचूला, भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माले) ने पार्टी के केन्द्रीय कमेटी सदस्य और नैनीताल जिला सचिव कॉमरेड कैलाश पाण्डे को पुलिस द्वारा एक सामान्य पोस्ट के लिए बार बार थाने तलब किये जाने पर कड़ा रोष जताया। पार्टी ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं पुलिस उप महानिरीक्षक को ज्ञापन भेज कर मांग की कि कामरेड कैलाश पाण्डे के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही पर तत्काल रोक लगायी जाय।
पार्टी नेता एवं ऐक्टू के जिला उपसचिव कामरेड विनोद कुमार के नेतृत्व में माले कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपे ज्ञापन में बताया कि पार्टी के नैनीताल जिला सचिव एवं माले के केन्द्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड कैलाश पाण्डे द्वारा जनवरी माह की अखबार की एक कटिंग शेयर की थी जिसका शीर्षक था-‘‘ जोशीमठ में सरकार के प्रयास नाकाफी‘‘। जो कि एक सामान्य बयान था।यह बयान पार्टी के तत्कालीन राज्य सचिव कॉमरेड राजा बहुगुणा के नाम से छपा था। कॉमरेड विनोद कुमार ने बताया कि किन्तु इस बयान को शेयर करने के लिए कॉमरेड कैलाश पाण्डे पर लगातार अलग अलग थाना कोतवालियों की पुलिस द्वारा तलब किया जाना निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 में प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन है। और लगता है कि कॉमरेड कैलाश पाण्डे के विरूद्ध यह कार्यवाही राजनीतिक द्वेश के तहत की जा रही है। भाकपा माले ने मांग की कि कॉमरेड कैलाश पाण्डे के विरूद्ध राजनीतिक द्वेष के तहत की जा रही कार्यवाही पर तत्काल रोक लगायी जाय और किसी भी व्यक्ति को लोकतांकत्रिक तरीके से अपनी बात कहने के लिए इस तरह पुलिस द्वारा परेशान न किया जाय।
इस अवसर पर माले के हरीश धामी, उदय सिंह, के अिलावा अनुज, कैलाष, हंसा, मुन्न्ी, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This News