FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandटिहरी

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक सैन्यकर्मी मौत।

एनएचएल नेटवर्क।

टिहरी  सोमवार दोपहर को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त गया। हादसे में एक सैन्यकर्मी मौत हो गई है। जबकि एक घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा एनएच 94 चम्बा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बेमर के पास हुआ। जहां सोमवार दोपहर लगभग एक बजे सेना का ट्रक सड़क में पलट गया। वाहन में केवल दो व्‍यक्ति सवार थे। हादस में एक सैन्यकर्मी की मौत हो गई व एक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इससे पहले टिहरी के ही चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास आज सुबह बड़ा हो गया था। यहां कार सवार ने शिक्षिका को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात भागीरथीपुरम निवासी गीता रावत रोड किनारे अपनी कार खड़ी की और जैसे ही कार से बाहर निकली। तभी बी पुरम की तरफ से आ रहे कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत से स्कूल और परिजनों में मातम पसर गया है।

Share This News